सरकारी नौकरी: यूपी में 12वीं पास के लिए बंपर जॉब
सरकारी नौकरी: यूपी में 12वीं पास के लिए बंपर जॉब– अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और बेरोजगार हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है, क्योंकि योगी सरकार आपको बिना परीक्षा पास किए सरकारी नौकरी करने का मौका दे रही है। तो जल्दी पढ़िए क्या है आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।
नौकरी का प्रकार पूर्णकालिक
Table of Contents
नौकरी पोस्ट की गई: 18 मई 2022
नौकरी के माध्यम से वैध: 03 जून 2022 *
यूपी पंचायत भर्ती 2022
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बंपर मौका है. यह सरकारी नौकरी 12वीं पास लोगों के लिए है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप यह नौकरी बिना किसी परीक्षा के प्राप्त कर सकते हैं। (सरकारी नौकरी: यूपी में 12वीं पास के लिए बंपर जॉब, सरकारी विभाग में बिना परीक्षा के काम करने का मौका, लास्ट डेट नजदीक) जी हां, योगी सरकार के यूपी पंचायत यानी उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने नौकरी के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं. इसके आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक है इसलिए हम आपके लिए लाए हैं इसकी आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.
यूपी पंचायत भर्ती 2022 में इन पदों पर भर्ती
यूपी पंचायत ने सहायक सह डीईओ के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस आवेदन के जरिए 2 हजार 783 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती राज्य के सभी जिला पंचायतों में की जाएगी।
आवेदन तिथि
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के लिए आवेदन 18 मई 2022 से भरे जा रहे हैं। इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून 2022 रखी गई है। ऐसे में आपके पास केवल एक सप्ताह शेष है, इसलिए इसकी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। .
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है. वही यूपी पंचायत में इस नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल रखी गई है. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और पीएच श्रेणी के आवेदकों के लिए आयु सीमा में थोड़ी छूट है। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए आर्टिकल में इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यूपी पंचायत भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड
जिन लोगों को यह सरकारी नौकरी मिलती है, उन्हें उच्च शिक्षित होने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। यानी 12वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप लेख में नीचे दी गई इसकी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा. यानी उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी.
नौकरी मिलने के बाद वेतन क्या होगा?
इन पदों पर चयनित व्यक्ति को 6 से 12 हजार वेतन दिया जाएगा।
यूपी पंचायत में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी पंचायत की आधिकारिक वेबसाइट पंचायतीराज.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

