वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने स्टाफ नर्स (ट्रेनी) पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
जरूरी सूचना
Table of Contents
| पद का नाम | वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड |
| पदों की संख्या | 56 पद |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन फॉर्म |
| प्रारंभिक तिथि | 13 मई 2022 |
| अंतिम तिथि | 27 मई 2022 |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में |
पदों की संख्या
- 56 पद
पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से ‘ए’ ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा/प्रमाण पत्र (3 साल का कोर्स) होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 31,852.56 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ-
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि-13 मई
- आवेदन की अंतिम तिथि- 27 मई
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 100 अंकों की परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर recruitmentir.wcl@coalindia.com/ पर भेज सकते हैं.

