इंश्योरेन्स क्या है? जाने सरल हिन्दी मे।

Date:

कुछ करो न करो insurance तो पक्का ले ही लो। ये बात आपने भी आम अमूमन लोगों के मुह से सुनी होगी। अब ये insurance वास्तव मे है क्या आज इस आर्टिकल मे हम यही जनेगे।

insurance का मतलब है आने वाले खतरों से आपकी सुरक्षा। यानि आपकी लाइफ ओर property से जुड़े रिस्क को कवर करने की सुविधा इंश्योरेंस है। लेकिन insurance या बीमा क्यों करवाना चाहिए। ये किस तरीके से काम करता है ओर insurance कितने टाइप का होता है। इसकी जानकारी भी बेहद जरूरी है तांकी आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही insurance का चुनाव कर सकें।

इसके लिए हम आप के लिए पूरी जानकारी आप की अपनी भाषा हिन्दी मे ले के आए हैं ताकि आपको सभी तकनीकी बातें आसानी से समझ आ जाएं।

तो चलिये शुरू करते हैं, ओर जानते हैं, कि इंश्योरेंस या बीमा आखिर है क्या?

इंश्योरेन्स क्या है?

insurance दो पार्टियों के बीच होने वाला एक legal agreement है, एक insurance कंपनी ओर दूसरा insurance करवाने वाला व्यक्ति।

इस agreement के मुताबिक जब कोई व्यक्ति insurance कंपनी से अपना बीमा यानि insurance करवाता है। तो भविष्य मे उस व्यक्ति को होने वाले financial loss की भरपाई insurance कंपनी करने के लिए बाध्य होती है। तो insurance क्या होता है, आप जान गए होंगे।

insurance क्या है? जानने के बात अब बात करते हैं की ये काम कैसे करता है।

insurance agreement के तहत, insurance कम्पनी की ओर से insured person यानि बीमित व्यक्ति से एक निश्चित राशि ली जाती है। जिसे insurance Premium कहते हैं। प्रीमियम देने का बाद ओर insured person का रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अगर insured person को किसी तरह का कोई नुकसान पाहुचता है, तो insurance agreement की tarms & condition के हिसाब से उसके नुकसान की भरपाई की जाती है अर्थात पीड़ित व्यक्ति या उसके प्रतिनिधि को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिया जाता है।

इसी तरह से किसी property जैसे की घर, कार, फेक्टरी आदि का यदि insurance करवाया गया है तो उस property के टूटने, खोने, चोरी हो जाने या अन्य किसी तरह का नुकसान होने की स्थिति मे इंश्योरेन्स कंपनी की ओर से प्री डिसाइडिड कंडिशन के आधार पर उस नुकसान की भरपाई की जाती है।

इंश्योरेन्स के प्रकार। (Type of Insurance in India)

अब बात आती है insurance के प्रकार की यानि Types Of Insurance India। यह कितनी तरह का होता है? insurance मुख्य रूप से दो तरह का होता है। Life Insurance जीवन बीमा ओर General Insurance साधारण बीमा। लेकिन आज insurance के बहुत से रूप देखने को मिलते है। जैसे की Travel insurance, Accidental insurance आदि। तो चलिये इन सभी प्रकार के insurance के बारे मे जानते है।

जीवन बीमा (Life Insurance)

अब ये जीवन बीमा क्या है? जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है की life insurance इंश्योर्ड व्यक्ति के जीवन से संभन्धित है। ओर ये insured person की लाइफ को insured करता है, यानि जो व्यक्ति अपना बीमा करवाता है, अगर insured व्यक्ति की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी बीमित व्यक्ति के परिवार को मुआवजा देती है। लाइफ इंश्योरेन्स तब बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है, जब घर के मुखिया की मोत हो जाए। ओर परिवार के आय का एक मात्र साधन वही व्यक्ति हो।

इस परिस्थिति मे अगर मृत व्यक्ति की लाइफ इंश्योर्ड है तो एसे मे उस व्यक्ति के न होने पर भी उस व्यक्ति के परिवार को financial support मिलता है। तो लाइफ इंश्योरंस जरूर करवाना चाहिए। तांकी आपकी family financially secure रहे।

गैर जीवन बीमा योजनाएं

गैर जीवन बीमा क्या है? जीवन बीमा के अलावा सभी तरह के बीमा गैर जीवन बीमा मे आते हैं। life insurance व्यक्ति के जीवन से संबन्धित है। वो insurance policies जो जीवन से संबन्धित नहीं हैं, गैर जीवन बीमा के अनतेरगत आती हैं। जैसे की जनरल इंश्योरंस, Health Insurance, Vehicle Insurance, फसल बीमा, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, Business Liability Insurance, Travel Insurance आदि कई तरह की गैर जीवन बीमा योजनाए देखने को मिलती हैं। गैर जीवन बीमा क्या है? इसका अध्यन हम सार रूप नीचे कर रहे हैं।

साधारण बीमा (General Insurance)

General Insurance मे घर, वाहन स्वास्थ्य, एनिमल्स (Home, Vehicle, Helth & Animals) आदि आते है।

Home insurance की बात करें तो काफी लोग अपने घरों का बीमा करवाते हैं। ऐसा करने से अगर भविष्य मे किसी वजह से उनके घर को कोई नुकसान पाहुचता है, तो insurance कंपनी इसकी भरपाई करती है। इस insurance मे भूचाल, बाड़, आग जैसी बहुत सी प्रकृतिक आपदाओं से घर को होने वाले नुकसान को शामिल किया जाता है। इसके अलावा चोरी, दंगा फसाद, हड़ताल या फिर आतंकवाद जैसी बहुत सारी आपदाओं से यदि घर को कोई नुकसान पाहुचता है। तो उस मे भी insurance कंपनी मुआवजा देती है।

स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance)

आज कल health के बारे मे भी काफी जागरूक हो गए है। या यूं कहें की आज कल स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए लोग Health Insurance की ओर भी काफी आकर्षित हैं। इस दोर मे health insurance की जानकारी भी एक जरूरी विषय होता जा रहा है।

आज हैल्थ पर होने वाला खर्च काफी ज्यादा बड़ चुका है। एसे मे यदि आप health insurance लेते हैं तो कोई बीमारी होने की स्थिति मे इलाज पर होने वाला खर्च insurance company द्वारा किया जाता है।

insurance कंपनी द्वारा इलाज पर कितना कवर दिया जाएगा ये आप द्वारा ली गयी पॉलिसी की terms & condition पर निर्भर करता है।

यहां इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, की आप द्वारा ली गयी policy का फायदा सिर्फ उनही hospitals मे मिलेगा जो इस policy से जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा आजकल ऐसी insurance policies भी हैं जो आप के साथ साथ आप के पूरे परिवार को health insurance security देती हैं। मेरी राय मे ऐसी insurance policy को priority देनी चाहिए।

वाहन बीमा (Vehical Insurance)

हमारे देश मे वाहन जैसे की कार, मोटरसाइकल, स्कूटर, ट्रक, बस आदि का बीमा करवाना जरूरी है। ऐसा ना करने पर आप को जुर्माना हो सकता है। Trafic Police आप का चालान काट सकती है। इस insurance पॉलिसी के तहत आप के वाहन चाहे वो कार हो या मोटरसाइकल या औटो रिक्शा उसको होने वाले नुकसान का भुगतान insurance कंपनी करती है। यही नहीं अगर आप के वाहन से किसी व्यक्ति को चोट लग जाए या उसकी मृत्यु हो जाए तो उसका मुआवजा भी insurance company को ही करना होगा। इस तरह के insurance को third party insurance के रूप मे कवर किया जाता है।

फसल बीमा (Crop Insurance)

किसान जो कृषि ऋण (agriculture loan) लेते हैं उन्हे crop insurance या फसल बीमा करवाना आवश्यक होता है। इस insurance मे फसल को किसी भी कारण से अगर कोई नुकसान पाहुचता है, या फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो जाती है। तो इस स्थिति मे insurance company इस तरह से होने वाले नुकसान की भरपाई किसान को करती है।

व्योपार दायित्व बीमा Business Liability Insurance

इस insurance के तहत किसी कंपनी के किसी काम या उत्पाद से उपभोगता को होने वाले नुक्सान की भरपाई की जाती है। यानि कंपनी के किसी कार्य से या उसके द्वारा बनाए गए किसी product से अगर किसी ग्राहक को कोई हानी पाहुचती है, तो इस स्थिति मे कंपनी पर लगने वाला जुरमान ओर सारी कानूनी कारवाही का खर्च insurance कंपनी सहन करती है।

यात्रा बीमा (Travel Insurance)

आज कल travel insurance काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ओर ये insurance यात्रा के दोरान होने वाले नुकसान से travel agencies को सुरक्षा देता है। इसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति जिसने अपना travel insurance कराया है, वो काम के लिए या घूमने फिरने के लिए विदेश मे कहीं ट्रावेलिंग कर रहा है, ओर उस दोराना उसका खुद का या उसके सामान का कोई नुकसान हो जाता है। तो इंश्योरेंस कंपनी इस तरह से होने वाले नुकसान की भरपाई करती है। इस पॉलिसी की समय सीमा आप की यात्रा शुरू होने से लेकर खतम होने तक की होती है।

यही नहीं अगर आप देश मे या लोकल काही यात्रा कर रहे है। तो उसके लिए भी आप travel insurance की सुविधा ले सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Subscribe

Best Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web Hosting

Popular

More like this
Related

पोज़िशनल ट्रेडिंग क्या है? इसको कैसे करे.

पोज़िशनल ट्रेडिंग क्या है? इसको कैसे करे. पोज़िशनल ट्रेडिंग...

स्कैल्पिंग ट्रेडिंग क्या है? इसे कैसे करें.

स्कैल्पिंग ट्रेडिंग क्या है? इसे कैसे करें. स्कैल्पिंग ट्रेडिंग...

ऑप्शन्स ट्रेडिंग क्या है? ये कैसे काम करती है.

ऑप्शन्स ट्रेडिंग क्या है? ये कैसे काम करती है....