साँझी(sanjhi Navratri) – :नवरात्रि सम्पूर्ण भारत में कई प्रकार से मनायी जाती है! जिन मेंसे एक प्रकार है -साँझी माता की आराधना !
नवरात्रों में साँझी माता की मिट्टी से बने स्वरूप की स्थापना की जाती है!
साँझी माता को श्राद्ध पक्ष से घर में मिट्टी से बनाते है और आजकल तो बाज़ार में बनी बनायी मूरत भी मिल जाती है!
श्राद्ध पक्ष के बाद अमावस्या की रात को या पहले नवरात्रे की सुबह को दीवार पर गाय के गोबर से लगाया जाता है।
अगर दीवार पर ना लगाना हो तो लकड़ी या गत्ते के बड़े से टुकड़े पर दरबार लगा सकते हैं।
माता के दरबार को सच्चे मन से और अपनी इच्छा को रख कर पूर्ण विधि से तैयार किया जाता है।
माता का जय कारा लगा कर माँ को पूर्ण गहनों से सजाया जाता है और सुंदर वस्त्र पहनाये जाते हैं।
एक थाल में दीया, धूप, फूल, प्रसाद (कुछ मीठा रख लें), लौंग और इलायची रख लें !
एक लौटा जल रखें और उसमें थोड़ा चीनी या गुड़ डाल दें!
माता के सामने सुबह शाम बैठ कर दीया जलायें और भजन कीर्तन आरती करें !
नवरात्रों में कुँवारी कन्याएँ माँ को श्रिंगार का समान सुंदर वर पाने के लिए भेंट करें!
किसी मिट्टी के बर्तन में ज़ौ बीजे, जो ख़ुशहाली का प्रतीक है!
माँ भक्तों की हर इच्छा पूरी करती है समय ना हो तो धूप दीप जला कर हाथ जोड़ कर माता से आशीर्वाद माँगे !
साँझी (sanjhi Navratri) – नवरात्रि
Table of Contents

