शिक्षक भर्ती 2022 : यूपी में सरकारी टीचर की नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इसके लिए यूपी सरकार (UP Govt Jobs) 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 7000 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, लेक्चरर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है.
यह भर्ती उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किए जाने की संभावना है. हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार इस भर्ती को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 12 दिसंबर तक रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर उलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए थे.
शिक्षक भर्ती 2022: संभावना जताई जा रही है कि ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और लेक्चरर (PGT) 5000 पद खाली हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) साल 2022 के लिए दो बड़ी भर्तियां (UP Govt Jobs) शुरू करने जा रही है.

इसके लिए जनवरी माह के अंत तक आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. साथ ही अगले 10 दिनों में स्टाफ नर्स पुरुष के लगभग 448 पदों पर भर्ती (UP Govt Jobs) के लिए आवेदन शुरू हो सकती है. बता दें कि प्रिंसिपल के पदों पर 8 साल बाद भर्ती (शुरू होने जा रही है. इससे पहले वर्ष 2013 में इन 599 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे.
शिक्षक भर्ती 2022: बाद में वर्ष 2016 और 2021 में TGT-PGT के लिए भर्ती कराई गई थी लेकिन प्रिंसिपल के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका था. वर्ष 2019 तक प्रिंसिपल के 1453 रिक्त पदों की सूचना थी.

