New Year 2022: जानिए नए साल की प्रमुख सरकारी भर्तियां,Apply now

Date:

New Year 2022: भारत एक ऐसा देश है जहां लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है सरकारी नौकरी करना। सरकारी नौकरी की तैयारी में हर रोज देश के कोने-कोने में करोड़ों छात्र घर से बाहर या घर पर ही रहकर विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना पसीना बहाते रहते हैं।

सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को बहुत ही ज्यादा लगन से पढ़ाई करनी पड़ती है। इस मेहनत और लगन के कारण सफलता मिलने के बाद छात्रों को देश के प्रतिष्ठित पदों पर बैठकर देश और आम जनता की सेवा करने का मौका भी मिलता है।

सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान एक सबसे जरूरी बात है भर्तियों की जानकारी, अगर आपके पास यह जानकारी उपलब्ध है कि कब और कहां भर्तियां निकलीं हैं तो आपकी तैयारी का रास्ता और आसान हो जाता|

साल लगभग सभी बड़ी से लेकर छोटी सरकारी नौकरी के लिए भर्ती की सूचना आप तक पहुंचाई, ठीक वैसे ही वर्ष 2022 में भी आपको सभी जरूरी नौकरियों की जानकारी हम उपलब्ध करवाते रहेंगे। साल 2022 शुरू हो चुका है। ऐसे में हम लेकर आए हैं उन भर्तियों की जानकारी जहां आप अपना आवेदन कर के अपनी किस्मत आजमा सकते हैं…

NHM Recruitment 2022

1600x960 239888 225421 nhm 1
NHM Recruitment 2022

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में करीब तीन हजार पदों पर सरकारी भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। यूपी एनएचएम के लिए 2,980 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 07 जनवरी, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से लैब तकनीशियन, सीनियर लैब तकनीशियन, एसटीएस और एसटीएलएस के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

REET-2022

ishu 65432 1
REET-2022

साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, 20 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति  सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रीट 2022 के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। वर्ष 2022 में इस परीक्षा के माध्यम से कुल 20 हजार शिक्षकों की भर्तियां जारी की जाएगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि साल 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया गया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 

CSBC Recruitment 2021

ishu9876 1
CSBC Recruitment 2021

कांस्टेबल के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां  केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने निषेध कांस्टेबल के 365 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2022 तक है। 

ESIC Recruitment 2022

1012246 esic recruitment
ESIC Recruitment 2022

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी और 15 फरवरी 2022 तक चलेगी। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। 

OPTCL Apprentice Recruitment 2022

snehajan2131 1
OPTCL Apprentice Recruitment 2022

ओपीटीसीएल में 250 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्तियां ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने कुल 250 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। ओपीटीसीएल ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अपरेंटिस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग अपरेंटिस और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड अपरेंटिस के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार ओपीटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 है।

MPPSC Recruitment 2022

ishujan3214 1
MPPSC Recruitment 2022

 मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा में 63 पदों पर भर्ती मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य वन सेवा के रिक्त पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 63 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  उम्मीदवार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

UPSC Recruitment 2022

1012267 833011 713158 upsc 1 1
UPSC Recruitment 2022

संघ लोक सेवा आयोग ने 150 से अधिक पदों पर निकालीं हैं भर्तियांसंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 187 है। यूपीएससी द्वारा जारी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2022 तक है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

DSE Odisha Teacher Recruitment 2022

snehaaj 1
DSE Odisha Teacher Recruitment 2022

ओडिशा डीएसई में निकलीं 11,403 पदों पर भर्तियां  ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से कुल 11,403 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां निकलीं हैं। डीएसई की तरफ से अनुबंध पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) (आर्ट्स व साइंस), हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, तेलुगु शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 3 जनवरी,2022 से हो रही है और आखिरी तारीख 31 जनवरी,2022 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Sneha Janjotra
Sneha Janjotrahttp://www.storyonyou.com
Sneha Janjotra is an author from Yamuna nagar. She writes articles in Punjabi and Hindi Language.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

Best Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web HostingBest Cheapest relaible Web Hosting

Popular

More like this
Related